{"_id":"61f3c32fba526267fd366c01","slug":"university-vice-chancellor-gives-instruction-to-employees-regarding-duty-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने कर्मचारियों को पढ़ाया कामकाज का पाठ, दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति ने कर्मचारियों को पढ़ाया कामकाज का पाठ, दिए ये निर्देश
Fri, 28 Jan 2022 03:49 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:49 PM IST
सार
प्रभारी कुलपति ने विश्वविद्यालय के कर्मचारियों से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने सीट पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कर्मचारियों से बात करते प्रभारी कुलपति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने शुक्रवार सुबह कर्मचारियों के साथ में बैठक की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने पटल पर विभिन्न कार्यों से पहुंचने वाले विद्यार्थियों के साथ अपने बेटे और बेटियों की तरह ही व्यवहार करें। छात्रों के कामों को नहीं लटकाएं। इससे विश्वविद्यालयों की छवि अच्छी बनेगी और अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं इस विद्यालय में पढ़ने के लिए और उसकी आय बढ़ेगी। कर्मचारियों से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक अपने सीट पर उपस्थित रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विभागों में निरीक्षण किया
प्रभारी कुलपति ने परीक्षा विभाग का निरीक्षण किया। बीएससी, एमए, नामांकन विभाग, चार्ट रूम का भी निरीक्षण किया। कुलपति ने चार्ट रूम में गंदगी देख नाराजगी जताई। इसे सीनेट हॉल या किसी बड़े हाल में स्थानांतरित करने की बात कही।
विज्ञापन
प्रोविजनल डिग्री विभाग में जाकर प्रभारी कुलपति ने कहा कि जो डिग्रियां बनकर तैयार हैं, उनकी प्रोविजनल डिग्री देना बंद कर दें। सीधे मूल डिग्री दें। लाइब्रेरी में निरीक्षण के दौरान काफी गंदगी थी। प्रभारी कुलपति ने स्टाफ से कहा कि वह उनसे 50,000 रुपये लेकर सफाई कराएं। कुलपति ने यह भी कहा कि लाइब्रेरी सुबह 10:00 से रात 8:00 बजे तक खोलें। दो शिफ्टों में स्टाफ की ड्यूटी लगाएं।
विज्ञापन