फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Results of 30 out of 32 courses released, for all promotions

विविः 32 में से 30 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी, सभी प्रोन्नत के

Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
University: Results of 30 out of 32 courses released, for all promotions
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक 32 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए हैं। इसमें 30 पाठ्यक्रम स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष के हैं। जिनमें छात्रों को परीक्षा कराए बिना प्रोन्नत किया गया है। जिन पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं कराई गई हैं, उनमें से महज दो के परिणाम जारी किए हैं। इसमें बीकॉम और बीकॉम वोकेशनल तृतीय वर्ष का परिणाम शामिल है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन को 31 अगस्त तक सभी पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम शासनादेश के अनुसार जारी करने थे। पहला परिणाम ही 31 अगस्त को दिया गया। वह भी बीकॉम और बीकॉम वोकेशनल प्रथम वर्ष के प्रोन्नत किए गए छात्रों का परिणाम था।
विज्ञापन

एक सितंबर को बीकॉम वोकेशनल तृतीय वर्ष का परिणाम जारी किया गया। इसकी परीक्षा कराई गई थी। दो सितंबर को बीएससी और बीए प्रथम वर्ष का परिणाम जारी किया गया। सर्वाधिक 27 पाठ्यक्रमों के परिणाम चार सितंबर को जारी किए गए। इसमें से 26 परिणाम एमए और एमएससी प्रथम वर्ष के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम दिया गया। इसकी भी परीक्षा कराई गई थी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि अब तेजी से परीक्षा परिणाम जारी किए गए जा रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर अधिकतर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।

परास्नातक प्रथम वर्ष के इन पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी
आगरा। चार सितंबर को परास्नातक प्रथम वर्ष के 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी किए गए। इसमें एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत, एमए हिंदी, एमए गणित, एमए मनोविज्ञान, एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास, एमए राजनीतिशास्त्र, एमए भूगोल, एमए समाजशास्त्र, एमए एआईएचसी, एमए हिंदुस्तानी म्यूजिक (तबला और मृदंग) पखावज, एमए रुरल इकनॉमिक्स एंड को-ऑपरेशन, एमए आरएससीडी, एमए ड्राइंग एंड पेंटिंग, एमए सैन्य विज्ञान, एमए शिक्षाशास्त्र, एमए हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल/इंस्ट्रूमेंटल, एमए गृह विज्ञान, एमएससी गणित, एमएससी भौतिक विज्ञान, एमएससी रसायन विज्ञान, एमएससी जंतु विज्ञान, एमएससी वनस्पति विज्ञान, एमएससी सांख्यिकी, एमएससी जियोलॉजी शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों के छात्रों को प्रोन्नत किया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट 222.स्रड्ढह्म्ड्डह्व.शह्म्द्द.द्बठ्ठ पर जाकर छात्र-छात्राएं परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed