फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan Says In Agra Tribute To Sardar Patel

यूपी: आगरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले-दहशतगर्द जेल में...यहीं सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री का कहना है कि प्रदेश में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan Says In Agra Tribute To Sardar Patel
आगरा: दीप जलाते केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में केंद्रीय शिक्षा मंत्री व प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश को आजादी दिलाने और अखंड बनाने में सरदार पटेल का विशेष योगदान रहा। देश की सेवा में समर्पित ऐसे व्यक्तित्व को सही मायने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनवाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन

हाथरस दौरे पर आए प्रधान ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दहशतगर्द जेल में हैं। सही मायने में यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। गृहमंत्री अमित शाह ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। चार करोड़ सदस्यता के आधार पर लगभग 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा के पक्ष में हैं। 
विज्ञापन


भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने केंद्रीय मंत्री को श्रीनाथजी का चित्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, अश्वनी त्यागी, उदयभान सिंह, डॉ. जीएस धर्मेश, रामप्रताप चौहान, डॉ. रामबाबू हरित ने सर्किट हाउस में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। यादवेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, मुनेंद्र जादौन, अतुल गर्ग, संजय अरोरा, जगदीश पचौरी, ललित गौतम, रोहित कत्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...
वृंदावन: दिवाली बाद बदलेगा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन का समय, भाईदूज से शीतकालीन सेवा, जानिए कब खुलेंगे पट

आगरा: प्रसपा जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले के दो आरोपी और गिरफ्तार, वीडियो से पहचान कर पकड़े
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed