फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Udaan Cricket Academy won the series 3-0, Krishna was named Player of the Series.

Agra News: उड़ान क्रिकेट एकेडमी ने 3-0 से जीती सीरीज, कृष्णा बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

Thu, 02 Jul 2026 02:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Udaan Cricket Academy won the series 3-0, Krishna was named Player of the Series.
उड़ान क्रिकेट एकेडमी ने जीती सीरीज, कृष्णा सिकरवार बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
अछनेरा। ग्राम रायभा स्थित उड़ान क्रिकेट एकेडमी में आयोजित तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज में मेजबान उड़ान क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ किंग को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया।
विज्ञापन

इस सीरीज में उड़ान एकेडमी के ऑलराउंडर कृष्णा सिकरवार ने अपनी धारदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने पूरी सीरीज में शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 विकेट चटकाए और 100 रन भी बनाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं, उड़ान एकेडमी के सलामी बल्लेबाज मंजीत चाहर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में कुल 200 रन बनाए और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार अपने नाम किया। सीरीज के समापन पर एकेडमी संचालक प्रदीप चौहान और कांति चाहर ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान आकाश सिकरवार, सोनू शर्मा, सूर्या ठाकुर और अशोक दीक्षित सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। पूरी सीरीज का लाइव प्रसारण मनोज शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed