{"_id":"638da75fb29f9a450c6e23e0","slug":"two-youths-killed-after-private-bus-collides-with-truck-on-agra-lucknow-expressway-in-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, दो युवकों की मौत, 23 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, दो युवकों की मौत, 23 घायल
Mon, 05 Dec 2022 01:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 Dec 2022 01:40 PM IST
सार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह निजी बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के अगले का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भदान पुल के पास ट्रक से टकरा गई। हादसा सोमवार तड़के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में हुआ। हादसे में बस के परिचालक और एक यात्री की मौत हो गई। जबकि 23 यात्री घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया। शवों को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची।
विज्ञापन
कानपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस तड़के करीब तीन बजे नगला खंगर थाना क्षेत्र के भदानपुर के पास पहुंची थी, तभी घने कोहरे के कारण बस ट्रक टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से निकाल कर उपचार को सैफई अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान गौरव शुक्ला (29) निवासी मत्तूपुर एनोना रायबरेली और दूसरे मृतक की पहचान दीपक शुक्ला (40) के रुप में की गई। दीपक शुक्ला ने सैफई अस्पताल में दम तोड़ा था। दीपक बस का परिचालक था। गौरव की मौत की खबर पर परिजन भी जिला अस्पताल आ गए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
ये लोग हुए घायल
- कल्पना पत्नी आदित्य निवासी गुरुग्राम,
- सोनी पुत्री छोटेलाल शर्मा
- अखिलेश पुत्र जीएस दीक्षित फ्रेंड्स कॉलोनी लखनऊ
- हरवेंद्र कुमार कानपुर,
- प्रखर मिश्र पुत्र राजेश कृष्ण नगर लखनऊ
- रुद्र शर्मा पुत्र लक्ष्मीनारायण शर्मा मोहनगर कॉलोनी शाहदरा आगरा
- फरमान पुत्र सरदार अली निवासी रेलबाजार केंट कानपुर
- नमन तिवारी पुत्र राकेश निवासी खाऊ खेड़ा चकेशी कानपुर
- प्रेरणा त्रिपाठी कानपुर
- सुनील कुमार पुत्र हरीराम निवासी कानपुर
- रामप्रकाश पुत्र लल्लू सिंह निवासी रामकोल असर्फी भवन अयोध्या
- कंचन तिवारी पुत्र दिलीप तिवारी गोल्ड स्टार होम वृंदावन लखनऊ सेक्टर 4,
- अमित कुमार पुत्र उत्तम कुमार पीडीनगर उन्नाव
- शाज खान पुत्र तोशीफ खान निवासी अनूप अपार्टमेंट प्रेम नगर कानपुर
- छवि पुत्री अंजली कुमार श्रीवास्तव सरोजनी नगर लखनऊ
- अभिजीत पुत्र एलबी शर्मा आरबी कॉलोनी पारा रोड लखनऊ
- अंकुर पंडित अरविंद कुमार निवासी अलखनंदा अपार्टमेंट लखनऊ
- रश्मि पुत्री नरेंद्र सिंह गोपाल नगर कानपुर
- शावित्री पुत्री ललित प्रसाद अलावती अपार्टमेंट सेक्टर टू कानपुर
- सूरज शर्मा पुत्र वेदप्रकाश शर्मा वर्रा कानपुर
- मधु शर्मा पत्नी सूरज कानपुर
- मोहम्मद शादाब खान पुत्र समीम खान निवासी गोल्फ सिटी सेक्टर 75 नोएडा
- अनुभव अरोड़ा पुत्र सैमुअल अरोड़ा निवासी कानपुर