आगरा में शर्मनाक वारदात: नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने वीडियो किया वायरल
आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां दो युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया, इसके बाद वीडियो वायरल कर दिया। एक महीने बाद वारदात का पता चला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में 12 साल की लड़की के साथ पड़ोसी युवक ने दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे अपने दोस्तों के मोबाइल पर भेजकर वायरल कर दिया। विरोध पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सदर क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी को एक महीने पहले मोहल्ले में रहने वाला सोनू मुखिया बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया था। वहां पहले से उसका दोस्त मुस्तफा क्वार्टर निवासी कृष्णा मौजूद था। आरोप है कि दोनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। सोनू ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे।
आगरा: आश्रम के कमरे में 12 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
इस कारण पीड़िता ने परिजनों को नहीं बताया। आरोपियों ने वीडियो को अपने दोस्तों के मोबाइल पर भी भेज दिया। वो पीड़िता को फिर से धमका रहे थे। शुक्रवार को किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। इस पर पिता सोनू के घर पर गए। आरोप है कि सोनू ने पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। शनिवार को पिता ने थाना सदर में सोनू और कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि मामले में सामूहिक दुष्कर्म, आईटी एक्ट, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। देर रात दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के मोबाइल की जांच की जा रही है। दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।