फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth dies in road accident in mathura

सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, हेलमेट लगा होता तो बच जाती जान

Fri, 16 Nov 2018 08:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 16 Nov 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
two youth dies in road accident in mathura
demo pic
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में आगरा-दिल्ली हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। वहीं थाना फरह के महुअन टोल के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। 
विज्ञापन


महावन के गांव पनिया ढाल निवासी गोपाल (22) पुत्र छैलबिहारी बहन की ननद की सगाई में शामिल होने के लिए दोस्त महावन निवासी जीतू (21) पुत्र पप्पू के साथ कृष्णानगर के ओमनगर में आया था। देर रात को सगाई समारोह से दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


जब दोनों हाईवे के एआरटीओ कार्यालय कट के पास पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायल दोस्तों को लेकर हाईवे पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। गोपाल के बुआ के बेटे सोनू ने सड़क हादसे की तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अनूप सरोज ने बताया कि हेलमेट होता तो दोनों दोस्तों की जान बच जाती। सिर में चोटें लगने से ही दोनों की मौत हुई है। 

उधर, आगरा के पृथ्वीपुरा (बहरावटी) निवासी जगदीश (52) पुत्र नत्थीलाल बाइक से मथुरा आ रहे थे। शुक्रवार की सायं वो महुअन टोल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची फरह पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टेंपो कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed