लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two women found dead outside ashram in vrindavan

Mathura: वृंदावन के एक आश्रम के समीप दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Oct 2022 12:45 PM IST
सार

वृंदावन के एक आश्रम के समीप दो महिला श्रद्धालु मृत मिलीं। दोनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में आश्रम के समीप शुक्रवार की सुबह दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिलाओं की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।



तीर्थनगरी की संत कॉलोनी में एक आश्रम है। शुक्रवार की सुबह आश्रम से करीब 100 मीटर दूरी पर दो महिलाओं के शव मिले। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा कर मामले की जांच शुरू कर दी। 


Mathura: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का विवादों से पुराना नाता, माता सीता और द्रौपदी पर टिप्पणी कर बुरे फंसे

दोनों महिलाओं की पहचान 61 वर्षीय चंपा गुप्ता निवासी लखनऊ और 68 वर्षीय सुशीला देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है। हालांकि अभी तक महिलाओं की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी। 

आश्रम प्रबंधन पर लगा आरोप 

स्थानीय लोगों ने इन महिलाओं की मौत का जिम्मेदार एक आश्रम प्रबंधन को बताया। बाबा मनमोहन दास ने बताया कि आश्रम में महिलाओं की सेवा, भोजन वितरण आदि सेवाओं का प्रचार प्रसार तो खूब किया जाता है, लेकिन आश्रम में कथा सुनने आने वाले भक्तों के विश्राम की कोई व्यवस्था तक नहीं की जाती है। 

आरोप है कि आश्रम में रात में श्रद्धालुओं को रुकने तक नहीं दिया जाता। आश्रम के लोग महिलाओं को पीटकर बाहर भगा देते हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बाहर सोना पड़ता है। वृंदावन कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि मृतकों के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;