फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two trains of Delhi route have been cancelled till February operation of trains has been disrupted

कोहरे का असर: दिल्ली रूट की ये दो ट्रेनें फरवरी तक हुईं निरस्त, इन गाड़ियों का संचालन गड़बड़ाया

Sat, 30 Nov 2024 12:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 12:38 PM IST
सार

रेलवे ने खराब मौसम के कारण नई दिल्ली से कोसीकलां और कोसीकलां से नई दिल्ली चलने वाली दो ट्रेनें फरवरी तक निरस्त कर दी हैं। 
 

विज्ञापन
two trains of Delhi route have been cancelled till February operation of trains has been disrupted
ट्रेन कोहरा - फोटो : ANI

विस्तार

आगरा में कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। ट्रेनें 13 घंटे से अधिक देरी से आगरा स्टेशनों पर पहुंच रही हैं। खराब मौसम के कारण रेलवे ने दो ट्रेनों को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया है। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन संख्या 04916 और 04919 को निरस्त कर दिया है। ट्रेन संख्या 04916 नई दिल्ली से कोसीकलां और ट्रेन संख्या 04919 कोसीकलां से नई दिल्ली तक संचालित होतीं थीं। यह एक दिसंबर से अगले साल की 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। शुक्रवार को कई ट्रेनें देरी से स्टेशन पहुंची हैं।
विज्ञापन


इनमें पटना-साबरमती स्पेशल ट्रेन 13:36 घंटे, उधमपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन और योगनगरी ऋषिकेश-हुबली स्पेशल ट्रेन 11:05 घंटे और गोरखपुर-राजकोट स्पेशल ट्रेन 8:16 घंटे की देरी से आई। 18 से अधिक और ट्रेनें हैं, जो एक से दो घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed