फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two trains collided in Agra 40 years ago Odisha Train Accident reminded

Odisha Train Accident: आगरा में 40 साल पहले टकराईं थीं दो ट्रेनें, ओडिशा हादसे ने दिलाई याद

Sat, 03 Jun 2023 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 08:48 AM IST
सार

ओडिशा में शुक्रवार शाम भीषण रेल हादसा हुआ। इसमें मृतकों का आंकड़ा 233 हो गया है। वहीं 900 के करीब लोग घायल हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं। वहीं इस हादसे ने आगरा में 40 साल पहले हुआ ट्रेन हादसे याद ताजा कर दी। 
 

विज्ञापन
Two trains collided in Agra 40 years ago Odisha Train Accident reminded
ओडिशा में भीषण ट्रेन हादसा। - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में हुए रेल हादसे ने लोगों को झकझोर दिया। आगरा रेल मंडल में भी करीब 40 साल पहले सोहल्ला में कोहरे के दौरान दो ट्रेनों के बीच आमने-सामने टक्कर हुई थी। इस भीषण हादसे में कई यात्री हताहत हुए थे। इसके बाद फरह व कीठम के बीच भी यात्री ट्रेन मालगाड़ी से टकराई थीं।

विज्ञापन

 यहां हुआ था हादसा

40 साल से रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य रहे राजकुमार नागरथ ने ओडिशा हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि पहले कोहरे में ज्यादा रेल दुर्घटनाएं हुआ करती थीं। आगरा कैंट के पास सबसे भीषण हादसा वर्ष 1982-83 में हुआ था। तब दक्षिण एक्सप्रेस और एक अन्य यात्री ट्रेन आमने-सामने टकराई थीं। दोनों के इंजन खड़े हो गए थे। कई लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि कोहरे में छिटपुट दुर्घटनाएं होती रहती थीं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार, सामने आईं हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


कीठम-फरह के बीच भी हुआ था  हादसा 

सर्दियों में ही कीठम-फरह के बीच भी एक ट्रेन आगे चल रही मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के बाद उसके डिब्बों से जा टकराई थी। इस हादसे में भी कई यात्रियों की जान गई थी। अब रेलवे ने संरक्षा पर बहुत सुधार कार्य किए हैं।


ये भी पढ़ें - Odisha Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे पर राष्ट्रपति-PM समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख; पढ़ें किसने क्या कहा

तब संसाधन थे कम 

रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा बताते हैं कि राजा मंडी स्टेशन के पास भी करीब बीस साल पहले दुर्घटना हुई थी। तब संसाधन कम थे। ओडिशा जैसे हादसे मन विचलित करते हैं।

ये भी पढ़ें -  Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे का आंखों देखा मंजर, यात्री ने बताई भीषण दुर्घटना की पूरी कहानी

ओडिशा ट्रेन हादसा: भारत के सबसे घातक रेल हादसों में से एक, 1981 में ऐसी ही दुर्घटना में हुई थीं तीन गुना मौतें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed