फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   balasore train accident passenger recounts aftermath of Odisha train accident

Odisha Train Accident: बालासोर ट्रेन हादसे का आंखों देखा मंजर, यात्री ने बताई भीषण दुर्घटना की पूरी कहानी

Sat, 03 Jun 2023 07:37 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 03 Jun 2023 07:37 AM IST
सार

इस भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

विज्ञापन
balasore train accident passenger recounts aftermath of Odisha train accident
Odisha Train Accident - फोटो : ANI

विस्तार

ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 233 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा-बंगलुरु ट्रेन के कई कोच पटरी से उतरे और दूसरे ट्रैक पर शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए। इसके बाद कोरोमंडल ट्रेन के कोच भी बेपटरी हो गए और बगल से गुजर रही मालगाड़ी से टकरा गए। घटनास्थल से हादसे के बाद की दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ यात्रियों ने हादसे का आंखों देखा मंजर बयां किया।

विज्ञापन

 
अचानक लगा झटका, 15 लोग मेरे ऊपर गिरे 
हादसे में बचे एक यात्री ने बताया कि आरक्षित श्रेणी के बावजूद कोच में लोग भरे हुए थे। ट्रेन पलटी, उस वक्त मैं सो रहा था। अचानक झटका लगा, आंख खुली तो मेरे ऊपर कम से कम 15 लोग आ गिरे। किसी तरह जान बचाकर बाहर निकला, तो देखा कि किसी के हाथ नहीं, किसी के पैर नहीं। किसी का चेहरा बुरी तरह बिगड़ चुका था। मुझे कई जगह चोट लगीं, पर भगवान का शुक्र है कि जान बच गई। वहीं, एक अन्य यात्री गोविंदा मंडल ने बताया कि हमें लगा, अब हम बच नहीं पाएंगे। किसी तरह कुछ यात्रियों ने बोगी की खिड़कियां तोड़ीं, तब हम बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

  अस्पताल में भर्ती एक घायल यात्री ने कहा कि शाम 6:55 के आसपास कुछ आवाज आई और फिर ट्रेन पलट गई। तब पता चला कि ट्रेन हादसा हुआ है। यात्री ने कहा कि हादसे में बहुत लोग घायल हुए हैं। एंबुलेंस और बचाव कर्मी तुरंत आ गए थे।
 
घटनास्थल के दृश्य बयान करने लायक नहीं
एक यात्री रुपम बनर्जी ने पत्रकारों को बताया, दुर्घटना के बाद सबसे पहले स्थानीय गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचे और यात्रियों की मदद करना शुरू किया। इन्होंने मदद करने में कोई कसर नहीं उठा रखी। न सिर्फ लोगों को बोगियों से बाहर निकाला बल्कि उनका सामान भी ढूंढकर पहुंचाया और पीड़ितों को पानी लाकर दिया। एक अन्य यात्री ने बताया, बोगियों और डिब्बों के शौचालयों में फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया गया। घटनास्थल के कुछ दृश्य बयान करने लायक नहीं हैं।
 
600 यात्री घायल
ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने भुवनेश्वर में मीडिया को बताया कि रात 11:45 बजे मिली जानकारी के मुताबिक करीब 600 घायल यात्रियों को विभिन्न अस्पालों में भर्ती कराया गया है। मौके पर करीब 80 डॉक्टर मौजूद हैं। हमें अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा नहीं मिला है, लेकिन जो आंकड़ा मिला है वह 55-60 के बीच है। उन्होंने कहा कि NDRF की तीन टीमें और 20 से अधिक फायर सर्विस एंड रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। जिला कलेक्टर, एसपी, रेंज आईजी मौके पर राहत और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। करीब 500-600 बचाव कर्मी वहां मौजूद हैं। 
गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन समारोह रद्द
उधर, ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस का समारोह रद्द कर दिया गया। कोंकण रेलवे के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि मडगांव स्टेशन पर गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह को ओडिशा में तीन ट्रेनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह वीडियो लिंक के जरिए गोवा-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले थे, जबकि समारोह के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को मडगांव स्टेशन पर मौजूद रहना था।

अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन हादसे का जायजा लेने के लिए वैष्णव ओडिशा जा रहे हैं और समारोह रद्द कर दिया गया। वहीं, भीषण ट्रेन हादसे के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार रात बालासोर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed