{"_id":"69a20d0147960c27db0571b6","slug":"two-shops-sealed-for-non-payment-of-rent-agra-news-c-25-1-agr1067-999153-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बकाया किराया न देने पर दो दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बकाया किराया न देने पर दो दुकानें सील
विज्ञापन
आगरा। कई वर्षों से किराया जमा न करने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की। कोतवाली वार्ड के चासोर बाजार में शुक्रवार को दो दुकानें सील कर दीं, जबकि तीन ने बकाया किराया जमा कर दिया।
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक शालिनी सिंह ने चासोर मार्केट में नगर निगम की 22 दुकानों के किराया मामले में कार्रवाई की। कई दुकानदार लंबे समय से किराया जमा नहीं कर रहे थे। राजस्व निरीक्षक वैभव यादव ने बताया कि दुकान नंबर 10 नदीम के नाम आवंटित है, जिस पर 3,30,634 रुपये किराया बकाया है। वहीं दुकान नंबर 17 गुलाब चंद्र के नाम पर 1,80,413 रुपये किराया शेष था। कई बार नोटिस और चेतावनी देने के बावजूद भुगतान नहीं किया। इस पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। दुकान नंबर सात पर काबिज हाजी मोहम्मद मुबीन कुरैशी पर 1,75,086 रुपये, दुकान नंबर 3 के किराएदार मोहम्मद इरशाद पर 29,537 रुपये तथा दुकान नंबर 5 के किराएदार मोहम्मद नावेद पर 1,32,151 रुपये किराया बकाया था। इन तीनों ने मौके पर ही किराया जमा कर दिया। सहायक नगर आयुक्त श्रद्धा पांडेय ने बताया कि बकाया राशि जमा न करने पर दुकानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।