{"_id":"63ab38b3732f3b2b8121605b","slug":"two-sample-failed-mustered-oil-mainpuri-news-agr558349498","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सरसों के बीज के दो नमूने हुए फेल, विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सरसों के बीज के दो नमूने हुए फेल, विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नियमित निरीक्षण के दौरान जांच के लिए भरे गए सरसों के दो नमूने जांच रिपोर्ट में फेल हो गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। निलंबन आदेश जारी कर उन्हें सात दिन में साक्ष्य सहित जवाब प्रस्तुत करने के लिए आदेशित किया गया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने निरीक्षण के दौरान 28 नवंबर को अंकित खाद भंडार से डीएचएम 44 प्रजाति की सरसों के बीज का एक नमूना लिया था। इसी दिन विशाल खाद भंडार करीमगंज से भी अवंतिका प्रजाति के सरसों के बीज का एक अन्य नमूना भी लिया गया था। दोनों नमूूने जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए थे। 24 दिसंबर को प्रयोगशाला ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट भेजी है। जांच रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही नमूने फेल हो गए हैं। पहले नमूने में जहां मृत बीजों की मात्रा 16 प्रतिशत के करीब पाई गई तो वहीं दूसरे नमूने में मृत बीजों की मात्रा 18 प्रतिशत के करीब पाई गई। नियमानुसार सरसों के बीज में मृत की बीजों की मात्रा दस प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला कृषि अधिकारी ने दोनों विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। साथ ही सात दिन में उन्हें साक्ष्य सहित जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। जवाब न देने पर उनके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है यूरिया
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि किसानों के लिए जिले में यूरिया की उपलब्धता पर्याप्त है। जिले में कुल 6155 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसमें लगभग नौ सौ मीट्रिक टन अकेले पीसीएफ केंद्रों पर ही उपलब्ध है। इसके साथ ही आगामी दो दिनों में तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया की रैक और आ रही है।