फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two quacks' clinics sealed

दो झोलाछापों के क्लीनिक सील

Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two quacks' clinics sealed
रफ़रोजाबाद ! झोलाछाप डॉक्टर की दुकान को सील करने की कार्रवाई करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डॉ. एसएन गुप्ता के निर्देशन में छापा मार अभियान चलाया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो झोलाछापों की दुकानों को सील कर दिया। वहीं अन्य को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम बुधवार को हिमांयूपुर की पुलिया पर भजन बघेल की क्लीनिक पर पहुंची। यहां मरीजों का इलाज चल रहा था। टीम ने भजन बघेल से डिग्री दिखाने को कहा लेकिन वह डिग्री नहीं दिखा सका। इस पर एसीएमओ ने दुकान को सील कर दिया। वहीं हिमांयूपुर में राजेश की क्लीनिक पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां भी मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन

हालांकि राजेश कुमार के पास कोई भी डिग्री नहीं थी। इस पर इस दुकान को भी सील किया गया। इधर, कोटला मोहल्ला में डॉ. संजय यादव और डॉ. प्रमोद कुमार शर्मा के क्लीनिक पर जांच की गई। यहां मरीजों को मिलने वाले इलाज के बारे में भी एसीएमओ ने पूछा। रामस्वरूप क्लीनिक, शशी क्लीनिक महादेव नगर में भी टीम पहुंची। कोटला रोड पर दयालु क्लीनिक, बंगाली क्लीनिक भी जांच की गई तो मरीज भर्ती मिले। एसीएमओ डॉ. एसएन गुप्ता ने बताया कि अभियान नियमित चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी चिकित्सक संगठन सीएमओ से करेगा भेंट
फिरोजाबाद। निजी चिकित्सक संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. मुनेंद्र कुमार शर्मा और महासचिव डॉ. डीआर वर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी चिकित्सकों को बिना वजह परेशान किया जा रहा है। क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। नौ सितंबर सुबह दस बजे निजी चिकित्सक अपनी क्लीनिकों को बंद कर सीएमओ से भेंटकर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed