फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two people died and eight people were injured in separate road accidents in Firozabad

Firozabad: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, आठ घायल, पुलिस ने घायलों अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 04 Apr 2023 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 04 Apr 2023 08:36 PM IST
सार

फिरोजाबाद में हाईवे पर हुए अलग-अलग हादसों में वृद्धा सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक पिकअप लोडर गाड़ी के पलटने से आठ लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
 

विज्ञापन
Two people died and eight people were injured in separate road accidents in Firozabad
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एका थाना अंतर्गत फरीदा गोलपुर गांव निवासी हर्षित (22) जयपुर में रहते हुए प्राइवेट नौकरी करता था। वह मंगलवार दोपहर 12 बजे करीब जयपुर से बाइक द्वारा पैतृक गांव लौट रहा था। उसकी बाइक जैसे ही आगरा रोड स्थित क्राइस्ट द किंग स्कूल के निकट पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए ले जाते उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

दूसरी घटना सोमवार सायं की है। थाना सिरसागंज के गांव आमौर निवासी राजेंद्र सिंह की मां लाडवती 70 अपनी पुत्री के यहां जरौलीकलां गई थी। वह जरौलीकलां के कट पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में लाडवती की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र ने ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


तीसरी घटना फिरोजाबाद हाईवे पर जरौलीकलां पुल के निकट हुई। मंगलवार सुबह 10 बजे करीब मैक्स पिकअप गाड़ी सवारियां लेकर शिकोहाबाद से अलीगढ़ जा रही थी। गाड़ी में 12 लोग सवार थे। गाड़ी जैसे ही गांव जरौलीकलां पुल के निकट पहुंची तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में इमरान, दीपू, हाकिम, यामीन, जावेद निवासी शिकोहाबाद सहित आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि चालक के गाड़ी से नियंत्रण हो जाने के कारण घटना घटित हुई है। घटना में आठ यात्री घायल हुए हैं। पीड़ित मजदूरी करने अलीगढ़ जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed