फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients suffering from asthma died, three were referred

Agra News: अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत, तीन को किया रेफर

Mon, 22 Jan 2024 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 22 Jan 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
Two patients suffering from asthma died, three were referred
अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत, तीन को किया रेफर
विज्ञापन

- इमरजेंसी में 33 मरीज गंभीर हालत में कराए गए भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में अस्थमा से पीड़ित मरीजों की लगातार मौत हो रही हैं। सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 11 अन्य मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी की ओपीडी में 33 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
सोमवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देखी गई। यहां 33 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 11 मरीज भर्ती कराए गए। शहर के मोहल्ला देवपुरा निवासी उदय प्रकाश पांडेय की 75 वर्षीय पत्नी आशा पांडेय को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना भोगांव के गांव बरधनिया निवासी 80 वर्षीय कालीचरन को भी पिछले कुछ दिनों से अस्थमा की दिक्कत थी। रविवार की रात उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों मरीज अस्पताल में मृत अवस्था में ही लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed