फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died due to difficulty in breathing

Agra News: सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 17 Feb 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two patients died due to difficulty in breathing
मैनपुरी। जिले में अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। ओपीडी में 732 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा किशनी के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी 65 वर्षीय रामकिशन को पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन ने बृहस्पतिवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 80 वर्षीय श्रीकृष्ण को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बृहस्पतिवार की रात परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शुक्रवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। यहां 732 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद 11 मरीज गंभीर हालत में भर्ती कराए गए।इनमें से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि एक मरीज अंतिम सांसों में भर्ती हुआ था। वहीं दूसरा मृत अवस्था में लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed