फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two passenger robbed by jaherkhurani gang death of one  

Firozabad: सावधान! जहरखुरानी गिरोह सक्रिय, दो को बनाया शिकार, एक की मौत  

Tue, 12 Jul 2022 05:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 05:45 PM IST
सार

जिले में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय हो चुका है। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इस गिरोह ने दो यात्रियों को अपना शिकार बनाया, जिसमें से एक यात्री की उपचार के दौरान मौत हो गई।
 

विज्ञापन
two passenger robbed by jaherkhurani gang death of one  
जहरखुरानी गिरोह

विस्तार

फिरोजाबाद में रोडवेज बस से यात्रा करते समय दो लोग जहरखुरानी का शिकार हो गए। एक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत में सुधार बताया जा रहा है। दोनों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उनके घरवालों को सूचना दे दी है।                

विज्ञापन

 

उपचार के दौरान हुई मौत 

शिकोहाबाद पुलिस ने मंगलवार सुबह जहरखुरानी के शिकार 55 वर्षीय शख्स को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। उपचार के दौरान शख्स की मौत हो गई। थानाध्यक्ष शिकोहाबाद प्रदीप कुमार बोले, मृत शख्स की पहचान कौशांबी जनपद निवासी राम खिलावन के रूप में हुई है। पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। सूचना परिजन को दे दी है।

विज्ञापन

मेले से लौट रहा यात्री मिला बेहोश 

वहीं फिरोजाबाद बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत में एक व्यक्ति को एंबुलेंस चालक ने सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान दक्षिण थाना क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी रामचरन के रूप में की गई है। परिजन ने बताया कि रामचरन राजघाट से मेला करके लौटा था। उसके पास नकदी और अन्य सामान नहीं मिला है। परिजन ने लूट की आशंका जाहिर की है। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह बोले, मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed