{"_id":"644765167eb76d27c60b69b6","slug":"two-missing-brothers-were-found-police-searched-both-children-were-found-sleeping-in-cooler-2023-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लापता हुए दो भाई मिले: पुलिस ने न जाने कहां-कहां खोजा, कूलर में सोते मिले दोनों बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुए दो भाई मिले: पुलिस ने न जाने कहां-कहां खोजा, कूलर में सोते मिले दोनों बच्चे
Tue, 25 Apr 2023 10:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:58 AM IST
सार
दोनों बच्चे शाम को खेलते-खेलते लापता हो गए। परिजनों की तलाश के बाद भी जब वो कहीं नहीं मिले, तब पुलिस गांव पहुंची। बच्चों को कई जगह तलाशा, लेकिन वे कूलर के टब में सोते हुए मिले।
विज्ञापन
कूलर के टब में सोते मिले बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में अचानक दो मासूम भाइयों के लापता होने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस गांव में पहुंच गई। दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई। हैरानी की बात तो ये रही कि पुलिस और परिवार के लोगों ने दोनों बच्चों के न जाने कहां-कहां तलाश किया, लेकिन बच्चे मिले भी तो एक खराब कूलर में। दोनों बच्चे आराम से सो रहे थे। बच्चों को परिवारीजनों ने सकुशल देखा तो चैन की सांस लीं।
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख थी ये डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन
खेलते-खेलते हो गए थे लापता
मामला सोमवार देर शाम करीब छः बजे के इरादत नगर का है। अजमेरी के दो मासूम नाबालिक बच्चे एक की उम्र सात साल और दूसरे के उम्र नौ साल, खारी नदी के पास से खेलते-खेलते गुम हो गए। अचानक से बच्चों के गुम हो जाने से परिजनों में खलबली मच गई। बच्चों के कहीं दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू कर दिया। काफी देर तक तलाश करने पर जब बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: शादी वाले दिन बाजार में चिपकाए दुल्हन के अश्लील पोस्टर, जानकारी मिलते ही दूल्हा पक्ष ने रख थी ये डिमांड
विज्ञापन