{"_id":"692c71178cfc39e36001bd69","slug":"two-mbbs-students-were-hit-by-a-vehicle-both-died-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra Accident: आईएसबीटी के पास बाइक सवार एमबीबीएस के दो छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Accident: आईएसबीटी के पास बाइक सवार एमबीबीएस के दो छात्रों को वाहन ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
Sun, 30 Nov 2025 10:00 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 30 Nov 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना हरी पर्वत क्षेत्र में आईएसबीटी के पास बाइक सवार दो युवकों की हादसे में मौत हुई है। दोनों युवक एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र थे। वे अपने सहपाठी को बोदला छोड़कर वापस बाइक से लौट रहे थे। तभी किसी वाहन से टक्कर होने पर घायल हो गए, अस्पताल ले जाने पर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी तनिष्क गुप्ता और कमला नगर निवासी सिद्धार्थ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर और छात्र इकट्ठा हो गए। वहीं परिजनों को भी जानकारी दी गई है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन