फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two groups clash over land dispute in firozabad

प्लॉट को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पुलिस के सामने पथराव, दरोगा सहित कई लोग घायल

Mon, 16 Sep 2019 12:35 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
two groups clash over land dispute in firozabad
अस्पताल में भर्ती घायल दरोगा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के गांव छैंछापुर में सोमवार को प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। फायरिंग का भी आरोप है। घटना में दरोगा सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम छैंछापुर में सोनवीर, राजीव और इंद्रजीत का प्लॉट है। इसके समीप गिरिराज पब्लिक स्कूल है। स्कूल के वाहन प्लॉट में खड़े होते थे। सोमवार सुबह को सोनवीर पक्ष प्लॉट की बाउंड्री निर्माण करा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान स्कूल पक्ष के लोग राजेश और संदीप वहां पहुंच गए। इन लोगों ने प्लॉट की बाउंड्री निर्माण का विरोध किया और कहा कि यह प्लॉट उनका है। इसका बैनामा भी उनके पास है। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पुल पर लटकी बस, अटक गईं सांसें

पुलिस के सामने हुआ पथराव

सूचना मिलने पर पहले यूपी 100 के पुलिसकर्मी पहुंचे। बाद में थाना पुलिस के साथ दरोगा इंदल सिंह पहुंच गए, लेकिन विवाद नहीं थमा। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। 

पथराव में दरोगा इंदल सिंह सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed