{"_id":"5d7f0f588ebc3e01656e8413","slug":"bus-hanging-on-the-bridge-of-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पुल पर लटकी बस, अटक गईं सांसें, 10 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर पुल पर लटकी बस, अटक गईं सांसें, 10 यात्री घायल
Mon, 16 Sep 2019 09:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 16 Sep 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
पुल पर लटकी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सप्रेसवे पर सोमवार की सुबह पांच बजे बलदेव के गांव खड़ेरा (माइल स्टोन-125) पर झांसी के बबीना से दिल्ली जा रही बस अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराते हुए अंडरपास के पास लटकी गई। बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक समेत 10 सवारियां घायल हो गईं।
झांसी के बबीना से दिल्ली के लिए चली प्राइवेट बस में 35 सवारियां थीं। बस सोमवार की सुबह पांच बजे बलदेव के गांव खड़ेरा (माइल स्टोन-125) पर पहुंची तो ड्राइवर को नींद की झपकी लग गई। बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर अंडरपास पर आकर लटक गई।
इसे देख बस की सवारियों में चीख-पुकार मच गई। अंडर पास के ऊपर लटकी बस को देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव में जुट गए। बस की सवारियों को सकुशल निकाला।

ये लोग हुए घायल
पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घायलों में सभी दिल्ली के सुरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस का अंडरपास से हटवाकर थाने पहुंचाया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि बिजेंद्र सिंह बेदी पुत्र प्रेम सिंह, गुरमीत और हरमिंदर पुत्र बिजेंद्र सिंह बेदी, शारदा पत्नी रमेश, ओमप्रकाश पत्नी सामू, छोटू, संजीव पुत्र जगदीश, बिपाशा पुत्री बिजेंद्र सिंह बेदी, रवि सारस्वत पुत्र वेद प्रकाश, सतीश कुमार (चालक) पुत्र नीरी सिंह निवासी 174 मुंशीराम कॉलोनी मुखर्जी नगर, दिल्ली घायल हुए हैं। संजीव की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
सवारियों की रीढ की हड्डी टूटी तो किसी के टांग और हाथों में फैक्चर
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस की सवारियों में किसी की रीढ की हड्डी, टांगों और हाथों में कई फैक्चर हुए हैं तो किसी के सिर में चोटें आईं हैं। फिलहाल सभी का दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।