{"_id":"611e4f5908203172f201e2b8","slug":"two-girls-beat-to-the-woman-video-goes-viral-on-social-media-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में चौराहे पर मारपीट: दो युवतियों ने महिला को जमीन पर गिराकर पीटा, लोग वीडियो बनाते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में चौराहे पर मारपीट: दो युवतियों ने महिला को जमीन पर गिराकर पीटा, लोग वीडियो बनाते रहे
Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Aug 2021 06:02 PM IST
सार
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने भी महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिसवालों ने भी बाद में महिला को बचाया।
विज्ञापन
महिला को पीटती युवती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रामबाग चौराहे पर गुरुवार सुबह एक महिला को बेरहमी से पीटा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें जमीन पर पड़ी महिला के ऊपर युवती बैठी दिखाई दे रही है। वह उसे चप्पलों से पीट रही है। युवती के साथ आईं एक अन्य युवती और महिला ने भी उक्त महिला को डंडों से पीटा।
विज्ञापन
वहीं मौके पर खड़े लोग तमाशबीन बने रहे और वीडियो बनाते रहे। पास में ही पुलिसवाले भी खड़े थे। पहले तो वह भी उसे बचाने का प्रयास नहीं करते। बाद में पुलिसवालों ने बीचबचाव कराया। पीड़ित महिला और मारपीट करने वाली आरोपी युवती समेत तीन के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की गई है। मामला रुपयों के लेनदेन का बताया गया है।
विज्ञापन