{"_id":"64d887137ec9daa5070b2b93","slug":"two-friends-drowned-in-yamuna-river-one-died-and-divers-searching-second-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: यमुना नदी में नहाने के लिए दो दोस्त डूबे, एक की मौत; दूसरे की तलाश कर रहे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: यमुना नदी में नहाने के लिए दो दोस्त डूबे, एक की मौत; दूसरे की तलाश कर रहे गोताखोर
Sun, 13 Aug 2023 01:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:02 PM IST
सार
दोनों युवक परिवार के साथ दर्शन करने के लिए मथुरा आए थे। इसके बाद वे केसी घाट पर पहुंचे, जहां यमुना स्नान के दौरान डूब गए।
विज्ञापन
यमुना में तलाश करते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के वृंदावन के केसी घाट पर स्नान के दौरान दो युवक गहरे में डूब गए, जिनमें से गोताखोरों ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां का है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद निवासी गज्जर विशाल एवं सोनी श्याम अपने परिवार के सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। मंदिरों में दर्शन के उपरांत दोनों युवक अपने परिवार के सहित केसी घाट स्थित यमुना के तट पर स्नान कर रहे थे। इसी दौरान युवकों का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए।
विज्ञापन
परिजनों ने मचाया शोर
युवकों को यमुना में डूबता देख उनके परिजनों ने शोर मचाया। यमुना तट पर मौजूद निषाद समाज के गोताखोर तत्काल यमुना में कूद गए और डूबे हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने गज्जर विशाल के शव को यमुना नदी से बाहर निकलने में सफलता प्राप्त कर ली, जबकि सोनी श्याम की तलाश जारी है। दोनों युवक परिवार सहित वृंदावन दर्शनों के लिए आए हुए थे। युवकों के यमुना में डूबने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन