फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two facilitation centers will be built in taj mahal

ताजमहल में होगी प्रवेश की नई व्यवस्था, पर्यटकों को इस तरह मिलेगी एंट्री

Sat, 17 Feb 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 17 Feb 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
two facilitation centers will be built in taj mahal
ताजमहल के फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में टूरिस्ट सीजन से पहले पर्यटकों को प्रवेश और टिकट के लिए नया अनुभव होगा। ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने फैसिलिटी सेंटर का शुक्रवार दोपहर को भूमि पूजन कर काम शुरू करा दिया। 
विज्ञापन


पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में और पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज में फैसिलिटी सेंटर बनाए जा रहे हैं, जहां सुरक्षा जांच के साथ अन्य सुविधाएं भी होंगी। 6 महीने में दोनों गेटों पर सेंटर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने पूर्वी गेट स्थित रेवती के बाड़े में फैसिलिटी सेंटर के निर्माण के लिए शुक्रवार दोपहर को भूमि पूजन किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फावड़ा चलाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े से प्रवेश द्वार तक एयरपोर्ट की तरह से पारदर्शी टनल बनाई जाएगी, जहां सुरक्षा जांच के बाद पर्यटक सीधे गेट पर पहुंचेंगे। 

पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज टिकट काउंटर के सामने 165 वर्ग मीटर खाली जमीन पर फैसिलिटी सेंटर प्रस्तावित है। एएसआई अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. भुवन विक्रम ने यहां भी पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया।

ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर 6-6 टर्न स्टाइल गेट लगाए जाएंगे। बाद में इनकी संख्या 8 तक हो पाएगी। दक्षिणी गेट के बंद होने के बाद इन दोनों ही गेटों पर पर्यटकों का दबाव बढ़ जाएगा। 

इतनी लागत से लगेंगे उपकरण

एएसआई 68.80 लाख रुपये की लागत से पश्चिमी गेट पर सुरक्षा उपकरण लगाएगी। फिलहाल पर्यटकों की सुरक्षा जांच ताज के गेट के अंदर होती है।

लेकिन सहेली बुर्ज टिकट काउंटर के सामने 165 वर्ग मीटर खाली जमीन पर अस्थायी शेड लगाकर टर्न स्टाइल गेट और डीएफएमडी लगाए जाएंगे। गोदरेज कंपनी के सभी टर्न स्टाइल गेट आगरा कुछ महीने पहले ही आ चुके हैं।

अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम का कहना है कि ताज पूर्वी और पश्चिमी गेट पर फैसिलिटी सेंटर बनने से पर्यटकों को सुविधा होगी। यहां टर्न स्टाइल गेट लगाए जाएंगे, जिससे प्रवेश की नई व्यवस्था लागू होगी। दोनों सेंटर 6 माह के अंदर बना दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed