फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies including Shiksha mitra after car overturned in firozabad

फिरोजाबाद: सड़क पर गाय आने से अनियंत्रित हुई कार खाई में पलटी, शिक्षामित्र समेत दो की मौत

Sat, 22 May 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 May 2021 01:39 PM IST
सार

फिरोजाबाद जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर अचानक गाय आने से अनियंत्रित हुई कार खाई में पलट गई, जिससे उससे में सवार शिक्षामित्र और ढाबा संचालक की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
two dies including Shiksha mitra after car overturned in firozabad
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना क्षेत्र में एटा से लौट रहे ढाबा संचालक की कार पाढ़म नदी पुल के पास गाय से टकरा गई। गाय से टकराने के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार चार लोगों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर आई, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो घायल हैं। इनकी हालत गंभीर है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला घनी निवासी ढाबा संचालक प्रवेश कुमार (46) खुदादादपुर निवासी अपने शिक्षामित्र साथी विनय यादव और मैनपुरी निवासी दिनेश, थाना रिजोर एटा के गांव प्रतापपुर निवासी कल्लू के साथ अपनी कार से एटा से शुक्रवार रात को लौटकर पटीकरा पुल के पास मौजूद ढाबे पर आ रहे थे।
विज्ञापन


एटा-शिकोहाबाद मार्ग पर अरिंद नदी पुल के पास कार के सामने गाय आ गई। अचानक गाय को सामने देख ढाबा संचालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, जिससे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद कार खाई में पलट गई। हादसे की जानकारी होने पर आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकालकर सीएचसी भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर कल्लू एवं दिनेश को रेफर कर दिया, जबकि प्रवेश और विनय को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बीडी पांडे ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। रास्ते में गाय आने के कारण हादसा हुआ है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed