{"_id":"5d06386f8ebc3e5df6417e39","slug":"two-died-in-accident-at-agra-delhi-road-kosikalan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी, दो युवकों की मौत
Sun, 16 Jun 2019 06:09 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
- फोटो : SELF
कोसीकलां में आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक के पिता ने दर्ज कराई है।
बैंक कालोनी निवासी संतोष कुमार सैनी 34 वर्ष हलवाई का काम करता है। किसी विवाह समारोह में काम करने के लिए रविवार को अपने साथी शेरगढ निवासी प्रीतम पुत्र कुंदन 26 वर्ष के साथ बाइक से होडल जा रहा था।
जैसे ही वह घर से बाइक लेकर हाइवे पर आया तभी आगरा की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना को देख वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।

प्रीतम ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि संतोष को उपचार के लिए नयति हॉस्पीटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक संतोष के पिता भगवत सैनी ने दर्ज कराई है।
हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। दुर्घटना की रिपोर्ट मृतक संतोष के पिता भगवत सैनी ने दर्ज कराई है।