{"_id":"620aa9b24d9abb6d53464fe3","slug":"two-died-by-nimonia-and-tb-mainpuri-news-agr5243424183","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमोनिया और क्षयरोग से पीड़ित दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमोनिया और क्षयरोग से पीड़ित दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
14एमएनपी-10-जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर लगी लाइन
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम बदलने के बाद भी सर्दी से पीड़ित बाल मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। निमोनिया से पीड़ित एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं, दो बच्चों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। वहीं, जिला अस्पताल पहुंचे क्षयरोग से पीड़ित एक मरीज की मौत हो गई।
सोमवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में बाल मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 112 बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इमरजेंसी में सात मरीज भर्ती कराए गए। दो बच्चों को गंभीर हालत होने पर रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी अभिषेक कुमार के साढ़े तीन साल के पुत्र आर्यन को पिछले कुछ दिनों से सर्दी जुकाम की दिक्कत थी। परिजनों ने शनिवार को उसे कचहरी रोड स्थित एक निजी बाल रोग विशेषज्ञ के यहां भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चा निमोनिया की चपेट में है। रविवार की रात बच्चे की हालत बिगड़ती तो निजी डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव टिकसुरी निवासी 65 वर्षीय कन्हीलाल पिछले कुछ दिनों से क्षयरोग से पीड़ित थे। परिजन उनका उपचार करा रहे थे। रविवार की रात हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बदलते मौसम में बच्चों का रखें विशेष ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक दुबे का कहना है कि भले ही मौसम बदल रहा है, लेकिन बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ख्याल रखें। बच्चों के सुबह शाम नंगे पैर न घूमने दें। सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाकर रखें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार दिलाएं।