{"_id":"62e506278a508048bf3ae6bf","slug":"two-day-taj-magic-festival-will-held-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Magic Festival: ताजनगरी में लगा जादूगरों का जमघट, देश के जाने-माने जादूगर दिखाएंगे मैजिक शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Magic Festival: ताजनगरी में लगा जादूगरों का जमघट, देश के जाने-माने जादूगर दिखाएंगे मैजिक शो
Sat, 30 Jul 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Jul 2022 03:51 PM IST
सार
कोरोना काल के बाद आगरा में अखिल भारतीय जादू सम्मेलन हो रहा है। इसमें यूपी समेत गुजरात, राजस्थान, बंगाल और बिहार समेत देशभर के 250 जादूगर अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
जादूगरा संजय कश्यप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताजनगरी में ताज मैजिक सोसाइटी आगरा की ओर से अखिल भारतीय जादू सम्मेलन, ताज मैजिक फेस्टिवल शनिवार से शुरू हो गया है। यह दो दिन चलेगा। इसका आयोजन माथुर वैश्य महासभा भवन में किया जा रहा है। ताज मैजिक फेस्टिवल में देशभर से 250 से ज्यादा प्रसिद्ध जादूगर शामिल होंगे।
विज्ञापन
अखिल भारतीय जादू सम्मेलन में जादू प्रतियोगिता, जादू गाला शो भी होगा। जादूगर प्रहलाद राय, जादूगर एस. लाल सीनियर, जादूगर सम्राट विक्रांत, जादूगर हितेश आदि को ताज जादू सम्राट की उपाधि प्रदान की जाएगी। जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
सम्मेलन में इंडियाज गॉट टैलेंट और हुनरबाज जैसे रियलिटी शो में भाग लेने वाले जादूगर एमपी अंसारी, सुशील जैसवाल, विकास शर्मा, मनोज जैन, तुलसी आदि भी प्रतिभाग करेंगे। बंगाल से सौम्य देव, बिहार से ब्रजमोहन सिंह, राजस्थान के मनोज कौशिक, गुजरात के सुनील रावल नए जादूगरों को टिप्स भी देंगे। महिला जादूगर भी भाग लेंगी। सीनियर व जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन