फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two day horticulture development seminar from today

Agra News: दो दिवसीय औद्यानिक विकास गोष्ठी आज से

Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Two day horticulture development seminar from today
कासगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत जिला स्तरीय दो दिवसीय औद्यानिक विकास गोष्ठी, सेमिनार और प्रक्षेत्र भ्रमण बुधवार को सुबह 10 बजे से एके फार्म हाउस अमांपुर रोड पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान किसानों को औद्यानिक फसलों से संबंधित वैज्ञानिकों द्वारा नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। सहायक प्रबंधक विनय राघव उन्होंने बताया कि औद्यानिक एवं कृषि सेक्टर से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी गोष्ठी में दी जाएगी। औद्यानिक कृषि आदि से संबंधित विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। 14 मार्च को किसानों का भ्रमण में कृषि विज्ञान केंद्र मोहनपुरा वैज्ञानिक विधि से शाकभाजी की खेती ग्राम मैमड़ी, मिनी स्प्रिंकलर द्वारा शाकभाजी की खेती, ग्राम पहाड़पुर कटरा एवं एफपीओ मेडीएरोमा प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड पटियाली में सीड्स प्रोसेसिंग प्लांट व सौर ऊर्जा से खेती आदि की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed