{"_id":"61cc985e58be481d2d24a958","slug":"two-cscs-who-make-illegal-recovery-in-labor-registration-will-be-canceled-mainpuri-news-agr519448454","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक पंजीकरण में अवैध वसूली करने वाले दो सीएससी होंगे निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक पंजीकरण में अवैध वसूली करने वाले दो सीएससी होंगे निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ई-श्रमिक पंजीकरण के लिए अवैध वसूली करने पर दो सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) संचालकों की आईडी निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पत्र के बाद जिला प्रबंधक सीएससी ने मौके पर जाकर जांच की थी। इसमें अवैध वसूली की पुष्टि होने पर ये कार्रवाई की गई है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी चंद्रपाल से शिकायत की गई थी। इसमें बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय में संचालित ए टू जेड सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) पर श्रमिक पंजीकरण के लिए 50 से सौ रुपये लिए जा रहे हैं। शिकायत पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने सीएससी प्रबंधक शिशुपाल सिंह को मामले की जांच कर अवैध वसूली रुकवाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला प्रबंधक ने मौके पर जांच की।
जांच में अवैध वसूली की पुष्टि हुई। नगर पालिका परिषद पर स्नेहलता के नाम आवंटित सीएससी आईडी के साथ ही हरिकिशन नाम का युवक भी वसूली कर रहा था। हरिकिशन के नाम गांगसी गांव में सीएससी आईडी आवंटित है। आरोप है कि जांच करने पहुंचे अधिकारियों के साथ हरिकिशन ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
इस पर जिला प्रबंधक सीएससी ने दोनों आईडी निरस्त कराने के लिए मंडल प्रबंधक को रिपोर्ट भेजी है। साथ ही सभी सीएससी संचालकों को ई-श्रमिक पंजीकरण नि: शुल्क करने के आदेश दिए हैं।