फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Covid Patients Died In Mainpuri 29 Corona Virus Positive Found

कोरोना का कहर: मैनपुरी में चार दिन की बच्ची सहित कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत, तीसरी लहर में पांच पहुंची मृतक संख्या

Wed, 26 Jan 2022 12:08 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 26 Jan 2022 12:08 AM IST
सार

मंगलवार को मैनपुरी में 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया है।

विज्ञापन
Two Covid Patients Died In Mainpuri 29 Corona Virus Positive Found
मैनपुरी में कोरोना की जांच कराती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रो में चार दिन की बच्ची सहित दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर में जनवरी से अब तक पांच संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को जिले में 29 नए संक्रमित मिले। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। 
विज्ञापन

सुल्तानगंज के गांव इमनीपुरखेड़ा निवासी 85 वर्षीय महिला प्रेमा देवी कुछ दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थीं। उनका मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाई गईं। सोमवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दन्नाहार निवासी सरस्वती देवी ने पांच दिन पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को सांस लेने में दिक्कत के चलते गंभीर हालत में चार दिन पहले मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। सरस्वती की चार दिन की बच्ची की रविवार की रात मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। सोमवार की रात उसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाई गई। कोरोना की तीसरी लहर में जिले में अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि अब तक जिले में कुल 187 लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन

जनवरी में 1300 संक्रमित मिले
कोरोना की तीसरी लहर ने जिले में 31 दिसंबर से दस्तक दी। अब तब जिले में 1300 नए संक्रमित मिले। जिनमें से 932 लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 368 हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9679 को लगाया गया टीका 
मंगलवार को जिले के 202 स्थानों पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए शिविर लगाए गए। शिविरों में देर शाम तक 9679 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं, जिन्हें कोरोना की पहली डोज लगाई गई। 
मथुरा: गिरिराज की शरण में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी, प्रभु की भक्ति में हुए लीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed