फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two cousin brothers and maternal uncle have been named in the case of shooting the girl.

Agra News: युवती को गोली मारने के मामले में दो मौसेरा भाई व रिश्ते के मामा नामजद

Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Mar 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two cousin brothers and maternal uncle have been named in the case of shooting the girl.
कासगंज। नोएडा की एक युवती को सोमवार के तड़के सगे और मौसेरे भाई ने बहन के प्रेम-प्रसंग क्षुब्ध होकर जान लेने की नीयत से गोली मारकर नहर में धक्का दे दिया। आरोपी भाई व अन्य वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़िता ने जैसे तैसे नहर से निकलकर जान बचाई। इस मामले में पीड़िता ने दो भाई व रिश्ते के मामा के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती के परिवार के लोग व रिश्तेदार भी यहां पहुंच गए हैं। युवती का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

रितिका पुत्री अशोक कुमार निवासी सेक्टर 115 स्वारिका नोएडा को रविवार की रात उसका भाई नितिन, मौसेरा भाई गोलू और रिश्ते का मामा पवन दिल्ली से समझाकर कासगंज ले आए और हजारा नहर पुल पर ले जाकर युवती रितिका को गोली मारकर नहर में धक्का दे दिया। रितिका ने दोनों भाईयों व मामा के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि वह दीपक नाम के लडक़े से प्रेम करती है। उसी से शादी करना चाहती है। जिस कारण से घरवाले नाराज हैं। युवती ने यह आरोप एफआईआर में लगाए हैं। उसने बताया कि 3 मार्च को रात्रि 9 बजे मां से कहासुनी के बाद अपनी ननिहाल गांव पुराना हैबतपुर चली गई। रात में करीब 11 बजे भाई नितिन, मौसी का बेटा गोलू व रिश्ते के मामा पवन गाड़ी से बहाना बनाकर ले आए और सोमवार तड़के कासगंज नहर पर लाकर गोली मार दी। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
- पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मामले में पुलिस ने परिवार के लेागों से भी बातचीत की है- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed