{"_id":"035e82b3c1dbbfe63012b54f096eeb10","slug":"two-councilors-are-lapta-pti-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पार्षद ‘लापता’पति कर रहे सैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पार्षद ‘लापता’पति कर रहे सैर
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव सोमवार को होगा। जीत के लिए आठ में से पांच पाषर्दों का समर्थन जरूरी है। इस पद के दावेदारों डा. पंकज महेंद्रू और दुर्गेश उपाध्याय ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। रविवार को पूरे दिन दो महिला पार्षदों के ‘लापता’ हो जाने से जोड़तोड़ की सियासत में नई गर्मी आ गई। देर शाम पता चला कि दोनों के पति डा. महेंद्रू के साथ राजस्थान की सैर पर हैं। इस खुलासे और पार्षदों के फोन बंद होने से कल के नतीजे को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
जीत के लिए डा. महेंद्रू और दुर्गेश समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। सनसनी तब फैली जब वार्ड तीन की पार्षद विजयालक्ष्मी और वार्ड छह की सीमा राजपूत के घर समर्थन मांगने पहुंचे उपाध्याय की इनसे मुलाकात नहीं हुई। घरवाले भी इनके बारे में कुछ न बता सके और इनके फोन बंद मिले। देर शाम फोन पर डा. महेंद्रू ने दावा किया कि दोनाें पार्षदों के पति क्रमश: पति प्रेमचंद्र गुप्ता और भूपेश उनके साथ हैं। उन्होंने पुष्कर मंदिर में दर्शन के बाद अजमेर शरीफ पर चादरपोशी की है। माना जा रहा है कि वे चुनाव से ठीक पहले ही छावनी में ‘प्रगट’ होंगे।
डा. महेंद्रू की पांच की गणित कुछ इस तरह है। उनकी पत्नी डा. रेनू सहित दो वोट पक्के हैं। उनका दावा वार्ड एक की पार्षद राजकुमारी के समर्थन का भी है। दो के पतियों को ऐन मौके पर राजस्थान की सैर कराना वोट पक्के करने की जुगत ही मानी जा रही है। हालांकि इस गुणा-गणित की सफलता-विफलता सोमवार के नतीजे तय करेंगे क्योंकि दुर्गेश उपाध्याय भी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। उन्होंने अपने पत्ते आखिरी समय तक बंद ही रखे।