फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two brothers fight over planting trees on temple way in agra

UP: पेड़ लगाने पर विवाद...भाइयों में चले लाठी-डंडे, दो लोग हुए घायल; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 29 Oct 2025 08:35 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Oct 2025 08:35 PM IST
सार

रास्ते में पड़े लगाने पर दो पक्षों में टकराव हो गया। दोनों भाइयों में लाठी-डंडे चले। दो लोग घायल हो गए। एक पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Two brothers fight over planting trees on temple way in agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम पुरागोवर्धन में जमीन के रास्ते के लिए बुधवार को दो भाई आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पीड़ित ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुरागोवर्धन निवासी वनी सिंह ने बताया कि वह पांच भाई हैं। पांचों भाइयों का आपसी पैतृक जमीन का बराबर बंटवारा हो चुका है। बंटवारे के दौरान मंदिर तक जाने के लिए करीब 20 फुट चौड़ा रास्ता छोड़ा गया था। आरोप है कि उसका भाई कमल सिंह, कर्मवीर सिंह और उसका बेटा करतार सिंह जबरन उस रास्ते पर नीम का पेड़ लगाने लगे। 
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो कमल सिंह और करतार सिंह ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में गंगा प्रसाद और हरेंद्र घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपी आए दिन रास्ते पर कब्जा करने की कोशिश करते हैं। जब उन्होंने पेड़ लगाने की कोशिश की तो हमला कर दिया। मामले में पीड़ित बनी सिंह ने थाना खंदौली में तहरीर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed