फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Bikers Fall into 10-Foot-Deep Open Drain in Agra, Rescued by Shopkeepers

जानलेवा लापरवाही: 10 फीट गहरे खुले नाले में गिरे बाइक सवार, दुकानदारों ने बचाई जान; हादसे से मचा हड़कंप

Tue, 13 Oct 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 13 Oct 2026 09:56 AM IST
सार

शाहगंज-बोदला रोड के व्यस्त रामनगर पुलिया चौराहे पर खुले नाले में बाइक सवार दो युवकों के गिरने से हादसा हो गया। गनीमत रही कि दुकानदारों ने तत्काल मदद कर दोनों को बाहर निकाल लिया।
 

विज्ञापन
Two Bikers Fall into 10-Foot-Deep Open Drain in Agra, Rescued by Shopkeepers
नाले में गिरी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के रामनगर पुलिया पर 10 फीट से गहरे खुले पड़े नाले में बाउंड्री न होने से बाइक सवार दो युवक गिर गए। शाहगंज-बोदला रोड के सबसे व्यस्त चौराहे पर रामनगर पुलिया की ओर मुड़ते समय यह हादसा हुआ। क्षेत्रीय दुकानदारों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। कचरे और सिल्ट भरे नाले में दोनों फंस गए थे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद रेखा भास्कर ने नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से मिलकर नाला ढकवाने और बाउंड्री बनवाने की मांग की है। सुभाष बाजार, फ्रीगंज, केदार नगर, सिकंदरा के बाद अब रामनगर पुलिया में घटना होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के इंजीनियरों से रामनगर पुलिया नाले की बाउंड्री बनवाने और प्री-कास्ट स्लैब से ढकवाने के निर्देश दिए ताकि किसी अन्य की जान खतरे में न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed