{"_id":"6a66dfe6d6f3e416ab0f43d6","slug":"two-arrested-after-salon-attack-and-firing-over-six-month-old-rivalry-in-agra-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैलून में हमला: बाल कटवाने आए युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो झोंके फायर; दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैलून में हमला: बाल कटवाने आए युवक से मारपीट, जान बचाकर भागा तो झोंके फायर; दो गिरफ्तार
Mon, 27 Jul 2026 10:04 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Jul 2026 10:04 AM IST
सार
आगरा के शाहगंज क्षेत्र में छह माह पुराने विवाद को लेकर सैलून में बाल कटवा रहे युवक पर हमला किया गया और भागते समय आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छह माह पुराने विवाद की रंजिश में बदमाशों ने सैलून पर बाल कटाने पहुंचे युवक पर हमला कर दिया। भागते समय फायर भी झोंके। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने उन्हें जेल भेजा।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि आवास विकास सेक्टर-4 निवासी अजहरुद्दीन ने 26 जुलाई को थाने में तहरीर दी थी। बताया था कि छह माह पहले खेरिया मोड़ पर विपिन से विवाद हुआ था। वह झगड़े की बात भूल चुके थे। 24 को वह बाल कटवाने के लिए सैलून में बैठे थे। तभी उन पर विपिन ने हमला कर दिया गया। विनय ने फायरिंग की।
शोर मचने पर दोनों आरोपी अपने तीसरे साथी मोनू के साथ बाइक पर भाग गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हरीपर्वत मार्ग पर विपिन और विनय को गिरफ्तार किया। मोनू की तलाश जारी है। आरोपी विनय पर 8 और विपिन पर 12 मामले दर्ज हैं। आरोपियों से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद किया गया है।