फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two accused of deadly attack by firing arrested

Agra News: फायरिंग कर जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack by firing arrested
पिनाहट। फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को तमंचे और कारतूस के साथ मंसुखपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक थाना राजाखेड़ा निवासी हरेंद्र ने केस दर्ज कराया था। इसके मुताबिक 19 अक्तूबर को उनका चचेरा भाई प्रेम सिंह और पड़ोसी गांव रैपुरा, थाना बाह के पंकज, फौजी और अर्जुन व करन, संतोष निवासी फरेरा 15 दिन पहले राजाखेड़ा में पार्टी किए थे। पार्टी खत्म होने के बाद प्रेम सिंह, पंकज, करन, अर्जुन सभी संतोष क़ो छोड़ने के लिए बाह जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में पीछा करते हुए पवन, मगलू, नेत्रपाल, तपेंद्र, अजीत आदि पहुंचे और जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। हमले में प्रेम सिंह, करन, अर्जुन गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने पवन, मगलू, नेत्रपाल, तपेंद्र,जनता और पांच अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। रविवार को थाना मंसुखपुरा पुलिस आरोपी पवन और नितिन उर्फ नेत्रपाल उर्फ राणा निवासी ग्राम सिलावट के पास नलकूप से गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed