Agra : शोहदों ने युवतियों की एक्टिवा में मारी टक्कर, चोटी पकड़ सड़क पर गिराया, लोगों ने दबोचा एक आरोपी
आगरा के थाना सदर क्षेत्र में शुक्रवार की रात स्कूटर से घर जा रहीं दो युवतियों को दो शोहदों ने पीछा कर घेर लिया। आरोपियों ने अपनी एक्टिवा से युवतियों को टक्कर मारकर गिरा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में ग्वालियर मार्ग पर शुक्रवार रात को शोहदों ने दुस्साहस दिखाया। स्कूटर सवार दो युवतियों का पीछा किया। रास्ते में उन पर टिप्पणी करते रहे। दोनों के नहीं रुकने पर टक्कर मारकर गिरा दिया। विरोध पर चोटी पकड़कर जमीन पर पटक दिया। युवतियों के शोर मचाने पर आए राहगीरों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मलपुरा के एक गांव की रहने वाली युवती और उसकी सहेली शुक्रवार रात 9:15 बजे एक्टिवा से घर की तरफ जा रहे थे। ग्वालियर मार्ग पर मधुनगर से एक्टिवा सवार दो युवक उनका पीछा करने लगे। अश्लील टिप्पणी करने लगे। सेवला में युवकों ने उनकी एक्टिवा में टक्कर मार दी। दोनों गिर गईं।
चोटी पकड़कर जमीन पर पटका
आरोपी युवक पास आकर अश्लील हरकत करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने युवतियों की चोटी पकड़कर खींची और उन्हें जमीन पर पटक दिया। युवतियों के चीखने पर राहगीर जुट गए। उन्होंने एक युवक को पकड़ लिया। उसका साथी एक्टिवा से भाग गया। युवतियों के फोन करने पर उनके परिजन भी आ गए। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।