फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Turned away from expensive studies, students increased in UP board schools

यूपी बोर्डः कक्षा 09 व 11 में 14787 विद्यार्थियों का पंजीकरण बढ़ा

Wed, 24 Nov 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Turned away from expensive studies, students increased in UP board schools
आगरा। कोरोना काल में तमाम विद्यार्थियों ने सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों की महंगी पढ़ाई से मुंह फेर लिया है। इसका फायदा यूपी बोर्ड के विद्यालयों को मिला है। जिले में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की अपेक्षा 2021-22 में कक्षा 09 व 11 में 14,787 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण अधिक हुआ है। वहीं, कक्षा 09 से 12 तक में अपेक्षाकृत 11 हजार से अधिक विद्यार्थी बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिले के यूपी बोर्ड के विद्यालयों में सत्र 2020-21 में कक्षा 09 में 67,265, कक्षा 11 में 52,854, कक्षा 10 में 65,449 व कक्षा 12 में 56,201 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। जो कि सत्र 2021-22 में क्रमश: 71,747, 63,159, 56874 और 52,005 है। राजकीय व एडेड विद्यालयों में अपेक्षाकृत संख्या अधिक बढ़ी है। प्रधानाचार्यों का कहना है दूसरे बोर्ड के विद्यालयों में फीस अधिक होने की वजह से विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड के विद्यालयों का रुख किया है।
विज्ञापन

मेरे विद्यालय में कक्षा 09 और 11 में 30 से अधिक विद्यार्थी सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों से आए हैं। इसकी मुख्य वजह फीस है। कोरोना काल में आर्थिक परेशानी के बाद निजी व कान्वेंट स्कूलों की फीस का बोझ उठाने में अक्षम अभिभावकों ने बच्चों का प्रवेश यूपी बोर्ड के स्कूलों में कराया है। - जीएल जैन, प्रधानाचार्य, एमडी जैन इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

गत सत्र की अपेक्षा इस वर्ष कक्षा 09 व 12 के अलावा छह से आठ तक की कक्षाओं में भी प्रवेश बढ़ा है। विद्यार्थी सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों से आए हैं। ये विद्यार्थी पहले जिन स्कूलों में पंजीकृत थे, उनकी फीस अभिभावक कोरोना की परिस्थितियों की वजह से जमा नहीं कर पा रहे थे।- रीना राबर्ट्स, प्रधानाचार्या, क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज
विद्यालय में गत सत्र में कक्षा नौ में 58 विद्यार्थियों का पंजीकरण था, जो कि बढ़कर इस बार 69 हो गया है। राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल बना है। कोरोना में आर्थिक समस्या होने से पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थी भी बढ़े हैं। वहां की फीस अभिभावक नहीं दे पा रहे थे। आराधना सिंह, राजकीय हाईस्कूल, सैमरा

यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कोरोना के समय में ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखने के प्रयास, राजकीय विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार। सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाए जाने और फीस कम होने की वजह से पंजीकरण बढ़ा है। - डॉ. मुकेश अग्रवाल, मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक
- 2,41,769 विद्यार्थी सत्र 2020-21 में कक्षा 09 से 12 तक की कक्षाओं में पंजीकृत थे।
- 2,52,785 विद्यार्थियों का सत्र 2021-22 में कक्षा 09 से 12 तक की कक्षाओं में पंजीकरण है। - 11016 विद्यार्थी चालू सत्र में बढ़ गए हैं।
- 1,20,119 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण सत्र 2020-21 में कक्षा 09 व 11 की कक्षाओं में हुआ था।
- 1,34,906 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण सत्र 2021-22 में कक्षा 09 व 11 की कक्षाओं में हुआ है।
- 14,787 विद्यार्थियों का अग्रिम पंजीकरण चालू सत्र में बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed