फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tundla news,hindu-muslim unity,hindu-muslim brawl,love jihad news,muslim girl marriage

हठीले हनुमान मंदिर समिति ने कराया गरीब मुसस्लिम कन्या का निकाह

Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tundla news,hindu-muslim unity,hindu-muslim brawl,love jihad news,muslim girl marriage
नगला विश्नू में महिलाओं से समस्या सुनने के बाद महाप्रबंधक को निर्देश देती मेयर नूतन राठौर - फोटो : FIROZABAD
टूंडला। टूंडली के हठीले हनुमान मंदिर समिति ने शुक्रवार को एक गरीब मुस्लिम कन्या का विवाह धूमधाम से पूरे इस्लामी रिति-रिवाज के साथ कराया। इस दौरान सांप्रदायिक सद्भावना की मिशाल भी देखने को मिली।
विज्ञापन

मोहल्ला टूंडली निवासी मुन्नाअली तंगी के चलते अपनी बेटी का विवाह नहीं कर पा रहा था। इस बात की जानकारी जैसे ही हठीले हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक सारस्वत को हुई तो उन्होंने मुन्नाअली को बुलाया और उससे कहा कि वह अपनी बेटी के विवाह की तैयारी करे, खर्चा वहन मंदिर समिति करेगी। शुक्रवार को उसकी पुत्री फरीन बानो की बारात अलीगढ़ से आयी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने बारात का स्वागत किया। इसके बाद विवाह कराया गया। विवाह में समिति द्वारा लड़की को घर-गृहस्थी का सभी सामान दिया गया। मुस्लिम कन्या के मंदिर समिति द्वारा विवाह कराने की चर्चा नगर में चारों तरफ रही।
विज्ञापन

विवाह के दौरान समिति अध्यक्ष अशोक सारस्वत, एनपी सक्सेना, विनोद गुप्ता, आरपी शर्मा, राघवेन्द्र सारस्वत, राजकुमार गुप्ता, जमीर खान, सलीम खान एडवोकेट, पंकज बंसल, अखिलेश, सुनील कुमार जैन, कन्हैया सर्राफ, विकास जैन, अनंत अग्रवाल, राजू उपाध्याय, ललित श्रीवास्तव, अनिल जैन, सुरेंद्र यादव, अंजनी शर्मा, पवन कपूर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed