फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck owners should deposit eight lakhs in a month: Commission

कोर्ट- ट्रक मालिक एक माह में जमा करें आठ लाख : आयोग

Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Truck owners should deposit eight lakhs in a month: Commission
मैनपुरी। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भोगांव के बड़ा बाजार निवासी ट्रक मालिक शाकिर अली को एक महीने में आठ लाख रुपया जमा करने का आदेश दिया है। उसको एक लाख रुपये की जमानत पर रिहा करके तीन दिन में 20 हजार रुपया जमा करने के आदेश दिए हैं। ट्रक मालिक की शिकायत पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने वर्ष 2013 में ट्रक की बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी को 7.85 लाख रुपया देने का आदेश दिया था। बीमा कंपनी ने राज्य अयोग में अपील की तो राज्य आयोग ने 4.86 लाख रुपये जिला आयोग में जमा करने का आदेश दिया। बीमा कंपनी द्वारा रुपये जमा करने के बाद बीमा कंपनी की अपील राज्य आयोग में खारिज हो गई। इसी बीच शाकिर अली ने बीमा कंपनी द्वारा जमा किए गए रुपये को प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन


बीमा कंपनी ने राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अपील की। ट्रक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस मान्य नहीं होने के कारण राष्ट्रीय आयोग ने बीमा कंपनी की अपील मंजूर कर ली। ट्रक मालिक को रुपये वापस करने का आदेश दिया। ट्रक मालिक द्वारा रुपये वापस नहीं करने पर उसके खिलाफ आरसी जारी की गई। आरसी से भी रुपये वसूल नहीं हो पाने पर कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी किए गए।
विज्ञापन


जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से जारी वारंट के आधार पर भोगांव पुलिस ने शाकिर अली को बृहस्पतिवार को आयोग में पेश किया। उसने जमानत के लिए आवेदन किया। बीमा कंपनी के सर्वेश कुमार मिश्रा की दलील पर आयोग के अध्यक्ष शशिभूषण पांडेय ने उसको एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत पर रिहा कया। साथ ही तीन दिन के अंदर 20 हजार रुपये जमा करने के आदेश दिए हैं। ट्रक मालिक शाकिर अली को एक महीने में आठ लाख रुपया जमा करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed