फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Truck hit by high tension line, driver dies

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, चालक की मौत

Wed, 22 Dec 2021 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Truck hit by high tension line, driver dies
हादसे के बाद खड़ा ट्रक - फोटो : Agra Dehat
अछनेरा (आगरा)। रायभा-रुनकता मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे करंट की चपेट में आने से ट्रक चालक राहुल (40) की मौत हो गई। परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

ट्रक के परिचालक छोटू (28) निवासी मुरैना ने बताया कि वे लोग ट्रक लेकर ग्वालियर जा रहे थे। मंगलवार शाम करीब चार बजे रायभा-रुनकता मार्ग पर कुकथला गांव के पास लघुशंका के लिए ट्रक रोका था। चालक राहुल निवासी मुरैना ट्रक को साइड में लगा रहा था, तभी ट्रक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिचालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी प्रकार ट्रक को वहां से हटवाया। इसके बाद चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक को कुकथला चौकी में खड़ा करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed