{"_id":"61c4d8cda64ac610253e0ea5","slug":"truck-driver-s-body-found-hanging-from-tree-accused-of-murder-agra-news-agr518791578","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला ट्रक चालक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला ट्रक चालक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खंदौली। क्षेत्र के नादऊ गांव के समीप बृहस्पतिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड के किनारे निर्माणाधीन कॉलोनी के पास एक पेड़ से ट्रक चालक भरत सिंह (37) का शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नादऊ निवासी भरत सिंह ट्रक चालक था। वह पांच दिन पहले गांव आया था। मां प्रयाग देवी के मुताबिक भरत बुधबार की रात करीब 11 बजे नींद न आना बताकर घर से टहलने निकला था। फिर रात में वापस नहीं आया। मां और पत्नी राजवती कमरे में सो गई थी। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्हें निर्माणाधीन कॉलोनी में पेड़ से भरत का शव लटकता दिखा।
लोगों के मुताबिक उसके हाथ भी बंधे थे। यह देख परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घरवाले ज्यादा कुछ बता नहीं पा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भरत के दो बच्चे देवराज (7) और जया (5) हैं। थाना प्रभारी अवधेश गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई का पता चलेगा।