{"_id":"6adad99c67094ecf200a4f81","slug":"truck-driver-murdered-after-drinking-alcohol-in-agra-s-fatehabad-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक की हत्या: शराब पिलाने के बाद काटी गर्दन, सिर पर किए कई वार; साथी पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक की हत्या: शराब पिलाने के बाद काटी गर्दन, सिर पर किए कई वार; साथी पर गंभीर आरोप
Fri, 23 Oct 2026 09:20 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 23 Oct 2026 09:20 AM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र में बिजौलपुर के पास नागर रोड पर ट्रक चालक भोला (35) की सिर और गर्दन पर धारदार हथियार से कई वार कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने उसके साथी सोनू समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में बिजौलपुर के पास नागर रोड पर बृहस्पतिवार रात ट्रक चालक के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से कई बार कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन ने उसके साथी सोनू समेत अन्य लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजापुरा बिलोनी निवासी भोला (35) पुत्र दीवान सिंह ट्रक चालक था। परिजन के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे उसका साथी सोनू बाइक पर बैठाकर उसे बिजौलपुर के पास ले गया था। वहां बाबा की तिवरिया पर एक अन्य व्यक्ति भी मिला। आरोप है कि तीनों ने साथ बैठकर शराब पी। इसके बाद नागर रोड पर भोला की धारदार हथियार से गर्दन और सिर पर कई वार कर हत्या कर दी गई।
रात करीब 11:48 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को जानकारी दी। परिजन ने मौके पर पहुंचकर सोनू समेत उसके अन्य साथियों पर हत्या का आरोप लगाया।भोला को जमीन पर लिटाकर धारदार हथियार से कई बार किए गए है जिससे घटनास्थल पर जमीन पर खून के निशान और काफी दूरी तक छींटे पड़े मिले।
विज्ञापन
मृतक छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। उसके तीन बेटियां आस्था, तान्या और वंशिका हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि युवक के सिर व गर्दन पर धारदार हथियार से बार कर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।