फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   truck driver dead body hidden in drain father and son committed murder to take revenge skeleton found

UP: ट्रक चालक की हत्या कर नाले में छिपायी लाश, बदला लेने के लिए बाप-बेटे ने किया कत्ल; 10 माह बाद मिला कंकाल

Sun, 12 May 2024 07:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 May 2024 07:23 AM IST
सार

ट्रक चालक की तलाश में परिवार के  लोग 10 माह से भटक रहे थे, उसके कत्ल की जानकारी मिलते ही चीत्कार मच गया। कातिल बाप-बेटे के निशानदेही पर पुलिस ने कंकाल बरामद कर लिया है।  
 

विज्ञापन
truck driver dead body hidden in drain father and son committed murder to take revenge skeleton found
फाइल फोटो और मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के जिस ट्रक चालक की तलाश में परिजन 10 माह से भटक रहे थे, उसकी हत्या पड़ोस में रहने वाले चालक के साथी ने अपने बेटे के साथ मिलकर की थी। शव को ट्रांस यमुना क्षेत्र में नाले में दफना दिया था। शनिवार को हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नाले से कंकाल बरामद किया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित साकेत कॉलोनी निवासी अजय पाठक (40) ट्रक चालक थे। पुलिस ने बताया कि 16 जुलाई 2023 में लापता हो गए। आखिरी लोकेशन यमुनापार के ट्रांस यमुना की निकली थी। इस पर थाना हाथरस गेट में भाई विजय ने 2 अगस्त 2023 को गुमशुदगी दर्ज करवाई। पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। हाथरस गेट पुलिस ने बताया कि परिजन को साकेत काॅलोनी निवासी सुशील पर शक था। सुशील पहले अजय के साथ क्लीनर था। अजय ट्रक चालक थे। अजय के लापता होने के बाद पुलिस ने कई बार सुशील से पूछताछ की मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


 

हालांकि अजय की आखिरी लोकेशन फैक्टरी के आसपास की ही निकली थी। पुलिस ने सुशील से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या स्वीकार कर ली। बताया कि अजय के साथ क्लीनर का काम करने के दौरान नागपुर में झगड़ा हो गया था। अजय ने पिटाई लगा दी थी, तब से रंजिश मान बैठा था। पुलिस को बताया कि ट्रांस यमुना स्थित सोल फैक्टरी की छत पर ले जाकर उसने अपने बेटे विष्णु के साथ मिलकर डंडे और रॉड से पीटकर अजय की हत्या कर दी। अजय बचने के लिए सीढ़ियों से नीचे उतर आया था लेकिन दोनों उसे खींचकर ऊपर ले गए।

 

मारने के बाद फैक्टरी के पीछे नाले में शव फेंक दिया। बाद में उसे नाले में ही दफना आए, ताकि किसी को शक नहीं हो। शनिवार को उनकी निशानदेही पर थाना ट्रांस यमुना की टीम और हाथरस गेट पुलिस ने नाले में दबा कंकाल बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना ट्रांस यमुना प्रभारी ने बताया कि हाथरस गेट में गुमशुदगी दर्ज है। आरोपी पिता-पुत्र से पूछताछ की जा रही है।

 
विज्ञापन

एक दिन छत पर पड़ा रहा शव
जिस जूते के सोल की फैक्टरी में हत्या की गई। पिता-पुत्र उसी में काम करते हैं। हत्या करने के बाद उन्होंने शव को एक दिन छत पर ही पड़ा रहने दिया। अगले दिन रात को शव को ठिकाने लगाया था। यह जानकारी आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed