{"_id":"66a5ca562c99a111f30521d0","slug":"treatment-was-being-done-without-doctors-health-department-raid-exposed-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: बिना डॉक्टरों के हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग के छापे में खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: बिना डॉक्टरों के हो रहा था इलाज, स्वास्थ्य विभाग के छापे में खुल गई पोल
Sun, 28 Jul 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:04 AM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अस्पताल और लैब पर छापा मारा। आलम ये था कि एक अस्पताल में तो बिना डॉक्टर के ही इलाज हो रहा था। इस पर टीम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में दो अस्पताल और एक पैथोलॉजी पर छापा मारा। यहां चिकित्सक नहीं मिले और लाइसेंस भी नहीं दिखा पाए। नोटिस देकर रिकार्ड तलब किए हैं। एक पर मुकदमा दर्ज कराया है।
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि शमसाबाद के गणपति अस्पताल के छापे के लिए गए। मुख्य गेट बंद था और पीछे वाले मार्ग पर बने गेट से अंदर गए। यहां दो प्रसूताएं भर्ती मिलीं। कोई चिकित्सक नहीं था। संचालक लाइसेंस नहीं दिखा पाया। संचालक कृष्णकांत शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसके बाद टीम मां कैला देवी हॉस्पिटल इरादत नगर रोड पहुंची। यहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद श्यामो मोड़ स्थित वी हेल्थ केयर पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण किया। यहां भी कोई डॉक्टर नहीं मिले। इनसे लाइसेंस मांगा लेकिन संचालक नहीं दिखा पाया। संचालक को पैथोलॉजी को बंद करने के निर्देश दिया है। नोटिस देकर 2 दिन में रिकार्ड तलब किए हैं।