फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 2138 patients in health fairs

स्वास्थ्य मेलों में 2138 मरीजों को दिया गया उपचार

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Treatment given to 2138 patients in health fairs
मैनपुरी। जिले के 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। इसमें 2138 मरीजों ने उपचार लिया। सीएमओ डॉ.पीपी सिंह ने निरीक्षण के दौरान पीएचसी पर व्यवस्थाओं के सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पीएचसी ओंग और पीएचसी रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम उपलब्ध नहीं था । एमओआईसी डॉक्टर अतुल दीप को निर्देशित हर हाल में सिस्टम उपलब्ध रहे। कहा कि 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा के अवसर पर देशभक्ति के गीत बजते रहें। आशाओं के माध्यम से प्रत्येक घर का विजिट होना चाहिए। डॉ राजीव राय अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीएचसी साडा बलालपुर सुल्तानगंज का निरीक्षण किया। डॉ संजीव राव बहादुर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीएचसी परौंख कुचेला का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अमरीश पांडेय, रंजीत सिंह, रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

घिरोर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोसमा पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में पहुंचे मरीजों की मलेरिया, एच आई बी, हेपेताइट्स, सिपलिस, एचबी, बीपी, यूरिन, कोविड की जाचें की गईं। मेले में मरीज डाइबटीज, खुजली, सांस,चर्मरोग, बुखार आदि से पीड़ित मरीजों को उपचार के साथ ही दवा वितरित की गई। इस मौके पर डॉ. अरुणदीप, फार्मासिस्ट राजेंद्र कुमार, एएनएम रीमा वर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिछवा। नवीन स्वास्थ्य केंद्र बिछवां पर रविवार को स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी वर्मा ने किया। मेले में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार दिया गया। केंद्र पर पेयजल व्यवस्था न होने के कारण लोग परेशान थे। यहां लगा हुआ बिजली का ट्रांसफार्मर कई दिनों से खराब है, जिसके चलते टंकी बंद है। मेले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेपी वर्मा के साथ मनोरमा व लैब टेक्नीशियन अरविंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed