फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains are getting delayed and crowds of passengers are gathering at stations Due to fog in Agra

Agra: कोहरे के कारण देरी से चल रहीं ट्रेनें, स्टेशनों पर जमा यात्रियों की भीड़; कई लोग टिकट भी करा रहे निरस्त

Mon, 18 Dec 2023 11:40 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 11:40 AM IST
सार

कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो रही है। कई यात्री तो टिकट भी निरस्त करा रहे हैं। 

विज्ञापन
trains are getting delayed and crowds of passengers are gathering at stations Due to fog in Agra
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोहरे के कारण ट्रेनें 8-10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इससे स्टेशनों पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। यात्रियों की भीड़ लगी हुई है। इनमें अधिकांश यात्री धार्मिक यात्रा करने और घूमने के लिए जाने वाले हैं।

विज्ञापन


आगरा कैंट स्टेशन, आगरा फोर्ट स्टेशन, राजामंडी स्टेशन से सुपरफास्ट समेत 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। इनमें से 10-15 ट्रेनें 8-10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इनमें कई महत्वपूर्ण ट्रेनें भी हैं। यात्री स्टेशनों पर ही इंतजार कर रहे हैं। इससे स्टेशनों पर भारी भीड़ लगी है।
विज्ञापन


कमला नगर के विवेक अग्रवाल ने बताया कि हरिद्वार जाने के लिए टिकट बुक कराई थी। ट्रेन देरी से आने से स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी। प्रताप नगर निवासी देवेंद्र अरोरा ने कहा कि पंजाब जाना है, ट्रेनों देरी होने से परेशानी हो रही है। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव का कहना है कि सर्दी में कोहरा और धुंध बढ़ गया है। इसके कारण ट्रेनों का समय गड़बड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed