फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trainn

नई ट्रेन मिली न ठहराव का जिक्र

Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
नई ट्रेन मिली न ठहराव का जिक्र
नई ट्रेन मिली न ठहराव का जिक्र Updated Thu, 02 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
trainn
नई ट्रेन मिली न ठहराव का जिक्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पहली दफा आम बजट के साथ पेश किए गए रेल बजट में आगरा रेल मंडल की झोली में कुछ खास नहीं आया है। इसमें रेलवे की पुरानी योजनाओं को गति देने पर बल दिया गया है। पर्यटन व तीर्थ स्थलों के लिए नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसमें आगरा और मथुरा दोनों ही जिले आते हैं, लेकिन 25 नई ट्रेनों में दोनों जिले नहीं हैं। पांच सौ स्टेशनों पर स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। इनमें आगरा फोर्ट स्टेशन पर लिफ्ट और एस्केलेटर और राजा की मंडी, मथुरा के स्टेशनों पर भी एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। यात्रियों ने आईआईसीटीसी के माध्यम से आनलाइन टिकट बुकिंग पर सरचार्ज में 58 से 68 फीसदी तक की छूट पर खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन

हाल में हुए रेल हादसों के बाद सुरक्षा पर बजट में खास प्रावधान किया गया है। इनमें रेल लाइन बिछाने और रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इससे मथुरा-आगरा-झांसी के बीच तीसरी लाइन और मथुरा पलवल के बीच चौैथी रेल लाइन के कार्यों को गति मिलेगी। मानव रहित रेलवे क्रासिंग को तीन साल के भीतर समाप्त करने की पुरानी बात दोहराई गई है। आगरा मंडल में 109 मानव रहित क्रासिंग पर आरयूबी और आरओबी बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर के अगले दो साल में तैयार होने की घोषणा की गई है। इसका लाभ भी आगरा मंडल के लोगों मिलेगा, क्योंकि कारीडोर एत्मादपुर से होकर गुजर रहा है। इसी तरह सात हजार स्टेशनों पर सोलर सिस्टम, क्लीन माई कोच सर्विस शुरू होगी, ट्रेनों के कोचों में बायो टॉयलेट की सुविधा आदि कई उपयोगी घोषणाएं हैं, जिनका फायदा आगरा मंडल के रेल यात्रियों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

 
ये होंगे फायदे
रेल दुर्घटनाओं के बाद सुरक्षा पर खास ध्यान। 
आगरा दिल्ली के बीच पूरी होगी बाउंड्रीवाल।
प्रमुख स्टेशनों पर लगेंगे एस्केलेटर व लिफ्ट।
आनलाइन बुकिंग पर 68 फीसदी तक छूट।
मानव रहित रेलवे क्रासिंग हो जाएंगी खत्म।
तीसरी और चौथी रेल लाइन को गति मिलेगी।
सभी स्टेशनों पर वाटर वेंडिंग मशीनें लगेंगी।

किस जोन में क्या, ये साफ नहीं है
रेल बजट में पर्यटन और तीर्थ स्थलों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है, लेकिन साफ नहीं है कि किस रेलवे जोन में कौन सी ट्रेन चलेगी।  इसके साथ ही पांच सौ स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा की घोषणा की है। इनमें आगरा फोर्ट के प्लेटफार्म नंबर दो पर लिफ्ट का प्रस्ताव लंबित है। मंडल को नई ट्रेन या ट्रेनों के ठहराव की घोषणा नहीं हुई है। इस तरह संयुक्त बजट में अभी तक बहुत सी चीजें स्पष्ट नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजकुमार शर्मा, सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति
 
आनलाइन टिकट पर छूट अच्छा कदम
आनलाइन टिकट बुकिंग पर सरचार्ज में छूट के फैसले को रेल यात्रियों ने सराहा। उनका कहना था कि इससे आन लाइन बुकिंग के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ेगा, लेकिन सर्वर डाउन जैसी समस्याएं नहीं आनी चाहिए। 
- सचिन यादव, पुणे, महाराष्ट्र

गाड़ियों की टाइमिंग में सुधार नहीं 
गाड़ियां घंटों की देरी से चल रही हैं। टाइमिंग में सुधार होना चाहिए। प्लेटफार्म को ऐन वक्त पर बदल दिया जाता है। ये भी ठीक नहीं है। ट्रेनों के टायलेट बहुत गंदे रहते हैं। स्वच्छता पर पैसा खर्च करने के बाद भी सुधार नहीं हो पा रहा है। 
- गिरीश जैन, आगरा

दैनिक यात्रियों को दें रियायतें
राजधानी गाड़ियों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन पूरी नहीं हो सकी। बजट में यात्री किराया नहीं बढ़ना अच्छी बात है। दैनिक यात्रियों के लिए भी कुछ रियायतें होनी चाहिए। 
-प्रेमप्रकाश गुप्ता, दैनिक यात्री

महिलाओं के लिए कोई घोषणा नहीं
महिला कोचों में सुरक्षा पर खास ध्यान होना चाहिए। स्वच्छता मिशन पर पैसा खर्च करने के बाद भी ट्रेन, स्टेशन और वेटिंग रूम में साफ सफाई के हालात बेहतर नहीं हैं। इन पर भी ध्यान होना चाहिए। आगरा और दिल्ली के बीच सुबह के वक्त एक और ट्रेन चलाई जानी चाहिए थी। बजट में महिला यात्रियों के लिए कुछ नहीं है। 

- सीए डॉली मित्तल, आगरा

अलग ही होना चाहिए रेल बजट
रेल बजट को अलग ही पेश करना बेहतर होगा। इस बजट में किस जोन में क्या सुविधाएं मिलेंगी। ये साफ नहीं हो सका है। अलग से पेश होने वाले बजट में बहुत सी चीजें साफ हो जाती हैं। चुनाव के कारण किराया भले ही नहीं बढ़ाया गया हो लेकिन ये कभी भी बढ़ाया जा सकता है। बजट में पुराने प्रस्तावों पर ही बजट आवंटन ज्यादा हुआ है। नये प्रस्ताव कम हैं।
 -राकेश चौहान, सदस्य, रेल परामर्शदात्री समिति 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed